गालूडीह : पैगंबर साहब के जन्मदिन को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को गालूडीह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर गालूडीह मुख्य बाजार का भ्रमण कर वापस थाना आकर संपन्न हुआ. फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारियों ने लोगों को त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.













