
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को उड़िशा के राज्यपाल गणेशी लाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर उन्हें झारखंड में निवास कर रहे उड़िया भाषा बोलने वाले और उड़िया भाषा में शिक्षा लेने वालों के समस्याओं पर जानकारी दी और झारखंड के राज्यपाल और उड़िशा सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर इस विषय पर संवाद करने का अनुरोध किया. भूवनेश्वर में रह रहे सैकड़ों जमशेदपुर के छात्र छात्राएं और नौकरी कर रहे युवाओं को होने वाली दैनंदिन की समस्याओं के समाधान हेतु उड़िशा सरकार के माध्यम से एक नोडल हेल्प लाईन जैसी व्यवस्था करवाने का आग्रह किया. उड़िया भाषी अल्पसंख्यकों की लंबित समस्याओं जैसे उड़िया पाठ्य पुस्तकों की कमी और उड़िया शिक्षकों का पदस्थापन एवं के रिक्त पदों को तुरंत भरने, राज्य अल्पसंख्यक आयोग का तुरंत गठन एवं एक उड़िया भाषी को उसका अध्यक्ष बनाने का आवश्यकता और इन सभी विषयों पर अतीत में बिहार और उड़िशा सरकार के बीच जो राजीनामा हुए थे उत्तरवर्ती सरकार के रूप में झारखंड सरकार को इन सभी राजीनामाओं को तत्काल कार्यकारी करने के लिए झारखंड के राज्यपाल के साथ वार्तालाप कर इसका समाधान करने का आग्रह किया. कुणाल षाड़ंगी ने उड़िशा के राज्यपाल गणेशी लाल से आग्रह किया कि उड़िशा सीमा पर स्थित झारखंड के विभिन्न ज़िलों के दौरे पर आने की कृपा करें ताकि वे और बेहतर ढंग से वहां रह रहे लोगों की समस्याओं को समझ पाएंगे और उनकी पहल पर लोगों को काफ़ी मदद मिल पाएगी. मुलाकात के दौरान साथ में कुणाल षड़ंगी की मां बिनी षड़ंगी भी उपस्थित थी.











