गालूडीह: बैंक ऑफ बड़ौदा गालूडीह शाखा में लिंक फेल रहने के कारण सोमवार को बैंक आए सभी ग्राहकों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. बैंक खुलने के साथ ही ग्राहक घंटों कतार में खड़े रहे.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन लिंक फेल रहने के कारण ग्राहकों के जमा निकासी तथा बैंक संबंधी अन्य कार्य नहीं होने के कारण दूर-दराज गांव से आये ग्रामीण और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान रहे. हालांकि दोपहर के बाद लिंक आने पर लेनदेन फिर से शुरू किया गया.












