
घाटशिला : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी प्रखंड की भुईयांबोरो गांव में शनिवार को विधायक रामदास सोरेन ने ग्रामीणों की मांग पर 100 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया.गांव में 15 दिनों के बाद बिजली बहाल होने से लोगों में हर्ष है.विधायक रामदास सोरेन ने ट्रांसफार्मर का उदघाटन फीता काटकर किया. विदित हो की ग्रामीणों ने विधायक रामदास सोरेन से खाराब ट्रांसफार्मर को बदलने की गुहार लगाई थी. विधायक रामदास सोरेन की पहल पर शनिवार को 100केवी का नया ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग की ओर से उपलब्ध कराया गया. भुईयांबोरो गांव की ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से खाराब होने के कारण ग्रामीणों को बिना बिजली के अंधेरे में रहना पड़ा था.मौके पर मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन झामुमो जिला संगठन सचिव रबींद्रनाथ मार्डी,गौरांग माहली, संजीवन पातर,सोनाराम सोरेन,सोमाय सोरेन, प्रियानाथ बास्के, बिक्रम बेसरा ,रामु चटर्जी समेत अन्य उपस्थित थे.







