• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural ghatshila voter list revision : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू, 17 सितंबर तक पेश किये जा सकेंगे दावे व आपत्तियां, 29 सितंबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

May 6, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर घाटशिला (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 28 अगस्त तक पूरा किया गया और 2 सितंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई. दावों और आपत्तियों के लिए 2 से 17 सितंबर तक की अवधि तय की गई है. प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 25 सितंबर तक किया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 सितंबर 2025 को किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,51,367 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें 1,23,314 पुरुष, 1,28,050 महिला और 3 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा 1 प्रवासी मतदाता और 2,648 दिव्यांग मतदाता सूचीबद्ध हैं. 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 13,308 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के 636 वरिष्ठ मतदाता दर्ज हैं. क्षेत्र में लिंगानुपात 1038 और ईपी अनुपात 62.73 प्रतिशत है. (नीचे भी पढ़ें)

निर्वाचन विभाग ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कई मतदान केंद्रों का स्थानांतरण और विभाजन किया गया है. जर्जर भवनों में स्थित मतदान केंद्रों को स्थानांतरित कर नए केंद्र बनाए गए हैं. घाटशिला, गुड़ाबांदा और मुसाबनी प्रखंड में कुल 12 नए मतदान केंद्र गठित किए गए हैं. इनमें सालबनी उच्च विद्यालय, कुरुली उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ढेली प्राथमिक विद्यालय, ऊपरसोल प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय, झालडग उच्च विद्यालय, डोमबाड़ी प्राथमिक विद्यालय, तिलाडीह एसबी हाई स्कूल और मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर शामिल हैं. डीसी ने बताया कि यह व्यवस्था मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है. नए मतदान केंद्रों से मतदाताओं को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और मतदान की प्रक्रिया सुचारू होगी. (नीचे भी पढ़ें)

दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया के तहत नया नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र -6 भरना होगा, जबकि  प्रवासी भारतीय मतदाता का नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6ए, नाम विलोपित करने केलिए प्रपत्र-7 एवं नाम, पता, लिंग, आयु, फोटो संशोधन या दिव्यांगजन प्रविष्टि के लिए प्रपत्र-8 भरना होगा. ये सारे आवेदन 2 से 17 सितंबर तक बीएलओ, एईआरओ या ईआरओ को सौंपे जा सकते हैं. आवेदन निःशुल्क है. ऑनलाइन आवेदन voters.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी किया जा सकता है. मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां आगामी 17 सितंबर 2025 तक पेश की जा सकती हैं जबकि उनका निपटारे की अंतिम तिथि आगामी 25 सितंबर 2025 तक है. इसके पश्चात आगामी 29 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 (टोल फ्री) भी जारी किया गया है. निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी बदलाव और पुनरीक्षण पारदर्शिता तथा मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

west singhbhum dc review- चाईबासा उपायुक्त की अध्यक्षता मे हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक,योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश
खबर

west singhbhum dc review- चाईबासा उपायुक्त की अध्यक्षता मे हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक,योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश

October 23, 2026
Jamshedpur rural ucil protest : हितकू विस्थापित-प्रभावित संघ ने यूसिल का अयस्क परिवहन किया ठप, यूसिल प्रबंधन ने मानीं संघ की 23 में से21 मांगें, विस्थापित-प्रभावित संघ ने आंदोलन लिया वापस

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

Next Post

jamshedpur rural- गुड़ाबांदा में मृतक सरोज पाल के परिजनों से मिले विधायक समीर मोहंती, सांत्वना दी, किया आर्थिक सहयोग

jamshedpur dumaria eklavya model school-डुमरिया एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल में चयनित विद्यार्थियों को अब तक नही बुलाये जाने को लेकर अभिभावक चिंतित, बच्चों के भविष्य को देखते हुए डीसी से मिले, ठोस कदम उठाने का किया आग्रह, देखिए video

Jamshedpur police hitech- क्राइम कंट्रोल के लिए जमशेदपुर पुलिस होगी हाईटेक, पेट्रोलिंग के लिए जवानों को मिलेगी हाई स्पीड बाइक, कंट्रोल रुम से होगी मॉनिटरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

Jharkhand weather update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश के संकेत, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News