बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बनकाटा पंचायत के बिल दुबराजपुर गांव में हरिनाम संकीर्तन कमेटी की ओर से सोमवार को अष्टपहरी अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. पुजारी द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद संकीर्तन की शुरुआत हुई. पूजा में ग्रामीणों ने पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. हरिनाम संकीर्तन एवं संगीत के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की स्तुति ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और भक्त झूमने पर मजबूर हो गए. कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो रहा है. पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया. 20 मई को दधि उत्सव के साथ हरिनाम संकीर्तन संपन्न होगा. हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने में गांव के अकाश कुंडू, समीर गिरि,विश्वजीत गिरि, अनिमेष साव, अचिंत कुंडू, प्रवीर कुंडू समेत अन्य लोग जुटे हुए हैं.











