जमशेदपुर : जमशेदपुर के कीताडीह स्थित जेवियर इंग्लिश स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप का समापन सोमवार को हुआ. इस अवसर पर बच्चों को पीके ट्रांसफार्मर के प्रबंध निदेशक ध्रुव अग्रवाल ने पुरस्कृत करते हुए कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की सलाह दी. स्वागत संबोधन विद्यालय की प्राचार्या अंकिता तिवारी, संचालन कमलकांत शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या सुमन कुमारी ने दिया. समर कैंप में बच्चों ने वाटर टब, डांस, स्कीट, फेस पेंटिंग समेत अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव रमन झा, विद्यालय की प्राचार्या अंकिता तिवारी, उप प्राचार्या सुमन शर्मा, आकांक्षा दुबे, कमलकांत शर्मा, स्वाति, अलका, स्वाति, दीपिका, श्रुति, रजनी व अन्य उपस्थित थे.











