चाकुलिया : चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित धर्मशाला प्रांगन में आगामी 25 अप्रैल को मारवाड़ी महिला समिति और मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी मारवाड़ी महिला समिति की सदस्य रीता लोधा ने दी है. उन्होंने कहा कि शिविर में ब्रह्मनंद नारायण हॉस्पिटल जमशेदपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा हृदय रोग, कैंसर और विभिन्न बीमारियों की जांच एवं चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं.



