जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे मानपुर में शुक्रवार को अविभाजित बिहार में 1952 में पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा से प्रथम विधायक स्व मुकुंदराम तांती की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर मानपुर स्थित दबाकी में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इससे पूर्व मुकुंदराम तांती अमर रहे के नारों से पूरा मानपुर गांव गूंज उठा. इस मौके पर पान-तांती बुनकर समिति के नेता बलराम पात्र, मंगल पात्र व बनवारी दास ने झारखंड सरकार से इस जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठाई, ताकि शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में यह समाज आगे बढ़ सके. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देनेवालों में पान-तांती बुनकर समिति की ओर से अर्ध सैनिक बल के पूर्व उपनिरीक्षक बलराम पात्र, बनवारी दास, मंगल पान, रामेश्वर पात्र,पूर्ण चंद्र पात्र, संजय पात्र, दिलीप पात्र, अभिराम पात्र, मंगल पात्र, हेमंत पान, संतोष दास, बीजू पात्र, मुरलीधर पात्र, विनोद पात्र, राजू पात्र, अमित पात्र, विश्वपति खुटिया, बुद्धेश्वर पात्र, वांछूनिधि केसरी समेत समाज के कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे.



