पोटका : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा पंचायत अंतर्गत मुकुंदासाई में कच्चा मकान ढहने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. वहीं मां की स्थिति गंभीर है. घटना बीते रात की है. घटना की सूचना मिलने पर पोटका थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय मुखिया संगीता सरदार ने पीड़ित परिवार को मुआबजा देने की मांग की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाकड़ी पंचायत के नाचोसाई निवासी बबलू सरदार, अपनी पत्नी उर्मिला सरदार एवं छह बच्चों के साथ मुकुंदासाई मौजा में रहते थे. (नीचे भी पढ़ें)

विगत दिनों हुए लगातार बारिश में उनका घर कमजोर हो गया था, लेकिन गरीबी के कारण वह उसी घर में रह रहे थे. बीते रात को बबलू सरदार, अपनी पत्नी उर्मिला सरदार एवं छह बच्चों के साथ घर में सौये थे कि घर के एक साईड का दिवार गिर गया, जिससे घर के अंदर सोये उर्मिला सरदार एवं उनकी पुत्री बिमला सरदार (5) दब गयी. इस घटना में बिमला सरदार की मौके पर मृत्यु हो गयी, जबकि उर्मिला सरदार जख्मी हो गयी. उसे कमर में चोट लगी है. उर्मिला सरदार को प्राथमिक उपचार के लिये पोटका पुलिस द्वारा ले जाया गया.











