जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ स्थित मुर्गाघुटू निवासी मोसो बास्के की दो बैल बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है. घटना के बाद पीड़ित मोसो बास्के ने कहा कि उसकी बैल खेत में चरने गई थी. बगल से गुजर रही बिजली तार काफी झुकी हुई थी, जिसकी चपेट में आने से उसके दोनों बैलों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने जादूगोड़ा बिजली विभाग से एक लाख रुपया क्षतिपूर्ति देने की मांग की है अन्यथा विभाग की लापरवाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.




