चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव में मंगलवार को दल गोबिंद सिंह के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धुमधाम से और श्रद्धा पूर्वक मां मनसा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. पूजा की शुरूआत सुबह पर ग्रामीणों द्वारा घाघ झरना से कलश में जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई और कलश स्थापना के पश्चात मां मनसा की पूजा की गई. पूजारी राधानाथ महतो ने विधि-विधान के साथ लोगों की पूजा संपन्न कराई. पूजा करने के लिए गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. देर रात तक मनसा मंगल पाठ किया गया. बुधवार की सुबह घाघ झरना में कलश विसर्जन किया गया और साम में मां मनसा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में दल गोबिंद सिंह ने बताया कि उनके निवास स्थान पर विगत दो पिढ़ी से मां मनसा की पूजा की जा रही है और पूजा के पश्चात ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है. गांव के ग्रामीण श्रद्धा पूर्वक पूजा में शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं. पूजा को सफल बनाने में ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, राम चन्द्र सिंह, हरो सिंह, चिरंजीत सिंह, सुभद्रा सिंह, बिनती सिंह, सुबिता सिंह, जोबा भुमिज समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.








