गालूडीह: नारगा में स्थित राम निरंजन विद्या मंदिर में मंगलवार को हेल्थ कैंप (स्वास्थ्य जांच शिविर) का आयोजन किया गया. इस शिविर में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ क्षेत्र के लगभग 350 लोगों स्वास्थ जांच किया गया. शिविर में मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सबिया कौसर, डॉ. वीके सिन्हा (रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर, एमजीएम जमशेदपुर) और डॉ. सीमा वर्मा (रिटायर्ड, सीएमएस नैसराई रामगढ़) ने मरीजों की जांच की. (नीचे भी पढ़े)
डॉक्टरों की टीम के साथ आंगनबाड़ी सेविका माया मुर्मू, सिंगो हेम्ब्रम, गायत्री कैवर्त, अलका दास, मनीषा घोसले और एमपीडब्ल्यू सुनील कुणाल, अभिषेक कुमार ने सहयोग किया. स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित लोगों का सामान्य परीक्षण किया और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके बताए. बेहतर जीवनशैली के लिए डाइट (आहार) संबंधी सलाह भी दी गयी. चिकित्सकों ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित खान-पान अनिवार्य है. (नीचे भी पढ़े)
जांच के उपरांत शिविर में शामिल सभी लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया. मौके पर निदेशक आकाश सिन्हा और प्रबंधक मोहम्मद साबिर, प्रधानाध्यापिका मुस्कान कुमारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं महक सिन्हा, लक्ष्मी बेसरा, मृणालकान्त मंडल, शैलेन महतो, रीमा पांडे, बबिता महतो, राहुल भकत, आकाश सोरेन और हराधन टुडू आदि उपस्थित थे.







