चाकुलिया: चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा मिलन समारोह आयोजित हुआ. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित थे. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है. उन्होंने कहा कि झामुमो के पास युवा कार्यकर्ताओं की फौज है. हर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के नीति सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को संगठन से जोड़े. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर पार्टी के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के शक्ति है. कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होकर प्रखंड कमेटी को अवगत कराएं ताकि जल्द समाधान हो सके और ग्रामीणों को सहुलियत मिल सके. उन्होंने कहा कि सभी संगठित होकर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का काम करें. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय,बलराम महतो,राजा बारिक,निर्मल महतो,विशाल बारिक, मुखिया जादु हेम्ब्रम,राजेश सिंह, राहुल सिंह, राहुल महतो,संजय सिंह, गणेश दत्त,देवाशिष दास,राजा गोप,अजित गोप समेत अन्य उपस्थित थे.







