गालूडीह: बाघुड़िया पंचायत के पहाड़पुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की. हालांकि चोर चोरी करने में असफल रहे. उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा. ग्रामीणों ने बताया कि जिस कमरे में चावल व अन्य खाद्य सामग्री था. उस कमरे के ताले को चोर तोड़ नहीं पाया. उन्होंने बताया कि सुबह जब स्कूल के पास कुछ ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले भी स्कूल में चोरी हो चुकी है. उस समय चोर स्कूल में ही खाना पकाकर खाया था. मालूम हो कि शनिवार रात प्राथमिक विद्यालय राजबासा में ताला तोड़कर चोर घुसा था. चोर स्कूल के दस्तावेजों को फेंक दिया था. आंगनवाड़ी केंद्र राजबासा में खाना पकाकर खाया था. चोर खाद्य सामग्रियों को भी चुरा ले गए थे.



