चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे स्कूल मैदान परिसर में सनातनी युवा मंच द्वारा द्वितीय वर्ष मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. कमेटी द्वारा तिरुपति बालाजी थीम पर निर्मित भव्य पूजा पंडाल और एक दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर और और पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि भगवान हर युग में है. भगवान का अनुसरण कर उनके मार्ग पर चलना कठिन है परंतु हम भगवान के प्रति आस्था रखते हुए उनकी पूजा-अर्चना करें और उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज और जीवन को सफल बनाएं. सनातनी युवा मंच ने भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करा कर मां की अराधना करने के साथ साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया है जो सराहनीय कार्य है. रक्तदान महादान है जीवन दान है. सभी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं. भारत की धरती ऋषि-मुनियों और देवी देवताओं की धरती है. भारत का धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास रहा है. भगवान की आराधना कर हम क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि का कामना करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि समाज का विकास और उत्थान भी हम सभी का दायित्व है. समारोह को गौतम दास, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया. समारोह के पूर्व सभी अतिथियों को कमेटी द्वार अंग वस्त्र ओढ़ाकर और पौधा देकर सम्मानित किया गया. मौके पर आलोक लोधा, जगन्नाथ महतो, साहेबराम मांडी, शुभदीप दास, मोहन मैती, राहुल महतो कमेटी के राजेश सिंह, विशाल बारिक, राजेश महतो,विक्रम बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.








