बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के जिला परिषद फुलमनी मुर्मू और मानुषमुरिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मु ने मंगलवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त के अनुपस्थित में उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मानुषमुरिया में एक परिवार द्वारा की गई सरकारी भूमि कब्जा को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि विगत दिनों भी उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जा करने की शिकायत की गई थी और जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी. (नीचे भी पढ़े)
कहा की अबतक विभाग द्वारा सिर्फ जांच की गई है और अब भी उक्त परिवार द्वारा मानुषमुरिया के धुमकुड़िया भवन के पास की सरकारी भूमि को कब्जा कर रखा गया है. पंचायत जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि जल्द से जल्द सरकारी भूमि को सरकारी प्रक्रिया के तहत कब्जा मुक्त करवाया जाए. इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द विभागीय कार्रवाई कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा.







