गालूडीह: गालूडीह स्थित प्राचीन बूढा बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर भंडारा का आयोजन हुआ. इसमें पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. खिचड़ी, सब्जी, चटनी और खीर प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़े)
इसमें बच्चे, महिलाएं व पुरुष शामिल हुए. मंदिर के पुजारी विश्वमोहन चटर्जी ने भगवान भोलेनाथ को पूजा कर भोग लगाया. इसके बाद वितरण शुरू किया गया.














