जादूगोड़ा: हर घर तिरंगा अभियान’के तहत शुक्रवार को भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने घाटशिला स्थित जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के 500 बच्चों के बीच देश प्रेम की भावना जगाने के लिए तिरंगा झंडा व टॉफ़ी का वितरण किया. इस कार्यक्रम से तिरंगे की शान और देशभक्ति के उत्साह से पूरा जगदीश चंद्र उच्च विधालय तिरंगामय हो गया व बच्चों में उत्साह देखा गया.इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है. (नीचे भी पढ़े)

हर घर तिरंगाअभियान देशवासियों समेत बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अभियान है. यह राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है. उन्होंने सभी स्कूलों बच्चों को आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करें. तिरंगा वितरण के दौरान ‘भारत माता की जय’,‘वंदे मातरम्’और ‘जय हिंद’के नारों से स्कूल गूंज उठा.







