चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत में ‘सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत बुधवार को तरंगा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच में स्वच्छता संबंधित जानकारी दी गई. कार्यक्रम में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रमण एवं बीमारियों से कैसे बचाव करें, इसके बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.(नीचे भी पढ़े)
नगर प्रबंधक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता किट का वितरण किया गया, जिसमें साथ-साथ बच्चों के हाथ धुलाई के तरीके के और फायदे के बारे में बताया गया. मौके पर उपस्थित पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार द्वारा भी स्वच्छता में जागरूकता संबंधित कार्यक्रम की सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनवाने में कनीय अभियंता मीता राय, राजस्व निरीक्षक बीरेंद्र उरांव, विशाल तिर्की, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर रेणुका महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



