गालूडीह: घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा की जांच के लिए पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी के निर्देश पर एसआइटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) का गठन किया गया. बुधवार को 12 सदस्यीय टीम गालूडीह से बंगाल व बिहार के लिए रवाना हुई. टीम में 6 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. (नीचे भी पढे)
एसआईटी टीम बैंक पासबुक में दर्ज नाम व पते की सहायता से बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के कुल 172 फर्जी अल्पसंख्यक लाभुकों के घर जाकर मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना संबंधित जानकारी हासिल करेगी. इस काम में बंगाल और बिहार पुलिस की मदद ली जायेगी. फिर नामजद लाभुकों की पहचान कर कार्रवाई होगी. (नीचे भी पढे)
मालूम हो कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में 172 फर्जी लाभुकों के बैंक खाते में राशि गयी है. हालांकि, कितनी राशि है, उसकी जानकारी प्राथमिकी में नहीं है. सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को शोकॉज किया गया है. वर्तमान पंचायत सचिव मंगल टुडू के बयान पर मामला दर्ज हुआ है. हेंदलजुड़ी पंचायत में कुल 409 आवेदनों को मंईया सम्मान योजना की स्वीकृति मिली थी. जिसमें 172 लाभुक फर्जी निकले. वहीं पंचायत के सैकड़ों गरीबों के आवेदन को स्वीकृति नहीं मिली है.



