गालूडीह: दारीसाई स्थित नवकुंज मंदिर में शनिवार को मंदिर कमेटी ने धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया. मध्य रात्रि में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर मिलनकुंज मंदिर की भव्य सजावट की गयी. मंदिर में पुजारी सुखदेव दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न करायी. इस दौरान भजन कीर्तन चलता रहा. पूजा के बाद मंदिर परिसर में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने महाभोग ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़े)
कई मंदिरों में बच्चे कृष्ण राधा बनकर पहुंचे. पुजारी सुखदेव दास ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया था. इनका अवतरण अत्याचारी कंस को मारकर धर्म की स्थापित करना था. वहीं, घरों में लड्डू गोपाल को लोगों ने झूले पर झूलाया. इसके अलावा आसपास क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा की. इस मौके पर पुजारी सुखदेव दास, श्यामा पद दास, निर्मल चंद्र सिंह, बबलू महतो, बिष्णु महतो, मथुर सिंह, देबू दास, अभिषेक दास, पूर्ण चंद्र कर्मकार, सुखदेव महतो, सहदेव महतो आदि उपस्थित थे.











