
जादूगोड़ा : डोमजूडी में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन के दूसरे दिन शनिवार को देर रात्रि भक्तों की भीड़ उमड़ी. राधे गोविंदो की गूंज से पूरा डोमजूडी गांव भक्ति के रस में सराबोर रहा. डोमजूडी स्थित मदन मोहन मंदिर में आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन 9 अप्रैल को गंधा दिवस से शुभारंभ होकर 13 अप्रैल तक चलेगा. (नीचे भी पढ़े)

यहां 1980 में हरिनाम संकीर्तन होते आ रही है. रविवार को करीब हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे. यहां लगी झाकियां लोगो को आकर्षित कर रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश दास ,राकेश दास, धारणी दास, मिहिर दास, शीतल दास ,विकास दास, विश्वजीत दास, सनी दास समेत पूरे ग्रामीण जुटे हुए है.













