चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय चड़क पूजा (भोक्ता) के अंतिम दिन शुक्रवार को भोक्ता देखने के लिए मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. सर्वप्रथम पाट भोक्ता मुन्ना भारती और गोपाल दास कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब में स्नान कर कील पर लेटकर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की.इसके पश्चात जीभ फोड़ भोक्ता स्नान कर जीप में कील घोपकर गाजे बाजे के साथ नाचते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूजा की. (नीचे भी पढ़े)
इसी तरह रजनी फोड़ भोक्ता हाथ के बांह में रस्सी आर पार कर नाचते हुए मंदिर पहुंचे और अंत में आनंद भारती,मुन्ना भारती,हरा सीट,उत्तम नाथ,अशोक दास,शिवा पंडा,कंका नमाता,माधा सिंह,सत्या सीट समेत अन्य भोक्ता मंदिर परिसर में अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था दिखाई. भोक्ता देखने के लिए तालाब से लेकर मंदिर परिसर तक ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. पुजारी शिबु पंडा ने सभी भोक्ताओं की मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई.







