गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत के चाड़री गांव में शनिवार को गालूडीह पुलिस द्वारा अवैध देसी शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान चलाकर 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया. (नीचे भी पढ़े)
अवैध शराब बनाने में उपयोग आने वाली भट्ठी को भी नष्ट किया गया. पुलिस ने बताया कि छापेमारी अभियान की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गये. पुलिस ने जनता से अनुरोध है कि अवैध शराब की रोकथाम व नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें. वहीं, पुलिस के इस अभियान से संचालकों में हड़कंप मच गया है.











