पोटका: पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा द्वारा विगत तीन माह से पंचिंग लेने के बावजूद खाद्यान्न नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है, जिसको लेकर कार्डधारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. मामले की सूचना झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निकिता बाला को देते हुए अविलंब ग्रामीणों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने एवं डीलर पर कार्रवाई की मांग की है. मिली जानकारी अनुसार दुकानदार द्वारा नवंबर, दिसंबर, जनवरी, लाभुकों को तीनों माह का राशन देने का नाम पर ई-पॉस मशीन में पंचिंग करा लिया है.(नीचे भी पढ़े)

दुकानदार द्वारा आज बुधवार को राशन देने का तिथि निर्धारित किया गया था जब लोग राशन लेने आए तो देखा कि दुकान बंद है. दुकानदार को फोन करने पर फोन नहीं उठा रहा है, जिससे लाभुकों में काफी आक्रोश है. लाभुकों द्वारा इसकी जानकारी सुधीर सोरेन को दी गई . सुधीर सोरेन ने बताया कि ग्वालकाटा पंचायत के सुदूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के गांव जैसे फुटकोचा, मोहनाडीह,तिरिलघुटु,साशोनघुटू, पांडूवाकोचा, धातडीगोड़ा, साहरघुटु,गोड़ग्राम,बलीयागोडा, के ग्रामीणों को राशन मिलता है. पीडीएस दुकानदर की इस रवैया से स्थानीय विधायक एवं सरकार की बदनामी हो रही है. दुकानदार पर कानूनी करवाई किया जाय और शुक्रवार तक लाभुकों को तीन माह का राशन देने का सुनिश्चित किया जाय, अन्यथा जनहित में झारखंड मुक्ति मोर्चा को आंदोलन की राह में बाध्य होकर जाना ना पड़े.








