जादूगोड़ा : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओपीडी सेवा आज से ऑनलाइन सेवा की शुरुआत की गई.अब अस्पताल आने वाले मरीजों को डाक्टर को दिखाने के लिए पर्ची कटानी नहीं पड़ेगी. बदले में उन्हेंऑफलाइन की जगह ऑनलाइन इलाज की सुविधा प्राप्त होगी.पहले दिन 300 मरीजों ने भारत डिजिटल मिशन के तहत ओपीडी मरीजों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया. (नीचे भी पढ़े)
इस बाबत केंद्र के प्रभारी डॉ सुंदर लाल मार्डी ने कहा कि केंदाडीह सामुदायिक केन्द्र में अब मरीजों को डाक्टर से परामर्श लेने के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी में आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अपनी चिकित्सा लाभ लें सकेंगे. मरीज अपने साथ आधार कार्ड व मोबाइल भी साथ लाए ताकि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बना सके व इसी रजिस्ट्रेशन नंबर से किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने में मदद मिलेगी. इस आभा कार्ड में ब्लड टेस्ट से लेकर दवा की पर्ची को पूरी रिपोर्ट देश के सभी अस्पतालों से आपका हेल्थ रिकॉर्ड दिखाकर दवा दी जा सकेगी.







