चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित मां काली मंदिर परिसर में शनिवार की शाम बिहार-यूपी जागरण मंच की एक बैठक रविन्द्र नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में समाज के विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी गठन के लिए संयोजक मंडली का गठन किया गया. जिसमें रविन्द्र नाथ मिश्रा,राजेन्द्र पांडेय, सिद्धेश्वर सिंह,वीरेन्द्र तिवारी, रमाकांत सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, दिनेश शुक्ला,अनिल मिश्रा,राजेन्द्र सिंह शामिल हैं. बैठक में संयोजक मंडली ने आपसी सहमति से कमेटी पदाधिकारियों का चयन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
कमेटी अध्यक्ष के रूप में राजेश सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा,परमानंद सिंह,सचिव दिनेश सिंह,सह सचिव राजकुमार मिश्रा,राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह,सह कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह का चुनाव किया गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमाकांत शुक्ला, देव प्रकाश चौधरी, पिंटू सिंह, विक्रम सिंह चौहान, माधव सिंह, मुकेश यादव,रामदीन ठाकुर, चन्द्र देव महतो, शंकर झा, बिपिन कुमार, मुकेश सिंह, रत्नेश सिंह, अखिलेश सिंह,संजय सिंह, नायक तिवारी, शिवमंगल सिंह, देवानंद सिंह और रवि तिवारी समेत अन्य शामिल है. बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ की माह के अंतिम रविवार को मंच की बैठक होगी, जिसमें सभी पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित होंगे.



