• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp membership : जमशेदपुर महानगर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई नेताओं ने लिया भाग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ एवं उपलब्धियों और झारखंड की वर्तमान झामुमो-कांग्रेस सरकार के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. टेल्को न्यू मार्केटस्थित गुरुद्वारा परिसर में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्वी विधानसभा के विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, सम्मेलन के प्रभारी संजीव सिंह एवं पप्पू सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष परेश मुखी समेत विधानसभा अंतर्गत निवास करने वाले सभी सक्रिय सदस्यों एवं वरीय नेताओं ने प्रमुखता से भाग लिया. सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की नीति सिद्धांत और विचारधारा से जोड़कर लोगों को भाजपा के सदस्य बनाने वाले सभी सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया गया. सक्रिय सदस्यता अभियान में पूरे जमशेदपुर महानगर में 998 सक्रिय सदस्य बनाये गए हैं, जिसमें पूर्वी विधानसभा से 400 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए गए.(नीचे भी पढ़े)

सम्मेलन में पूरे झारखंड प्रदेश में सबसे अधिक करीब 2 हजार से अधिक सदस्यों को पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाने पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के योगदान की सराहना करते हुए विशेष रूप से उनका अभिनंदन किया गया. वहीं, सम्मेलन में उपस्थित कार्यकताओं ने एकस्वर में संगठन मजबूती का संकल्प लिया. इससे पहले, उपस्थित नेताओं द्वारा पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी सक्रिय सदस्यों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति आप जैसे समर्पित कार्यकर्ता हैं. संगठन की यह शक्ति न तो किसी परिवार के नाम पर हुई और न ही जाति-धर्म के सहारे हुई है. उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों से संगठन हित में पूरी तन्मयता से कार्य करने का आह्वान किया. सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भाजपा की राजनीतिक यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर विस्तृत और प्रभावशाली प्रकाश डाला. उन्होंने भाजपा के गठन से लेकर इसके वैचारिक आधार, संगठनात्मक विस्तार और जन-केंद्रित नीतियों के माध्यम से देश की राजनीति में एक सशक्त शक्ति के रूप में उभरने की कहानी को बताया. अमर बाउरी ने बताया कि कैसे भाजपा ने अपनी स्थापना के बाद से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास के सिद्धांतों को अपनाते हुए देश के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की चर्चा करते हुए अमर बाउरी ने केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की चर्चा की. उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के तहत सामाजिक समरसता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का उल्लेख किया. (नीचे भी पढ़े)

विशेष रूप से, उन्होंने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, और स्वच्छ भारत अभियान जैसी पहलों का जिक्र किया. इसके अलावा, उन्होंने जीएसटी, तीन तलाक के खिलाफ कानून, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे साहसिक सुधारों को देश की प्रगति और एकता के लिए निर्णायक कदम बताया. अमर बाउरी ने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने न केवल भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान दी है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं. वहीं, उन्होंने हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध खनन, तुष्टिकरण की राजनीति और ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर भी हमला बोला. वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने जो परिवर्तन देखा है, वह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है. 2014 में जब देश दिशाहीनता, भ्रष्टाचार और अविश्वास के भंवर में था, तब नरेन्द्र मोदी ने विकास, विश्वास और राष्ट्रवाद की एक नई धारा बहाई. हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी और सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी बन चुकी है. भाजपा ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को पीछे छोड़कर सेवा, सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की परिभाषा बदल दी है. पहले जो राजनीति वंशवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर आधारित थी, उसे उन्होंने विकास, पारदर्शिता और सबका साथ-सबका विकास की भावना में परिवर्तित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज समाज का हर वर्ग- गरीब, किसान, युवा, महिला, दलित, पिछड़ा खुद को विकास की धारा में भागीदार महसूस करता है. देश की राजनीति को परिवारवाद से निकालकर विकासवाद की ओर मोड़ा गया. कहा कि पूर्वी विधानसभा के प्रमुख मुद्दों को उन्होंने सदन में उठाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया हैं. जनहित के मुद्दे पर उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने सिद्धांतों, नीतियों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का ध्वज सदैव ऊंचा रहा है और भविष्य में भी यह गौरवमयी परंपरा कायम रहेगी. विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की ताकत कभी कम नहीं हुई है, और न ही कभी होगी. मुझे गर्व है कि मैं पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता हूं. सम्मेलन में मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री पप्पू सिंह ने किया. इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, रेणु शर्मा, प्रेम झा, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, अमित सिंह, कौस्तव रॉय, संजीत चौरसिया, हलधर नारायण साह, खेमलाल चौधरी, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, सूरज सिंह, युवराज सिंह, जीवन साहू, पप्पू मिश्रा, दीपक झा, श्रीराम प्रसाद, बोलटू सरकार, हेमंत सिंह, नारायण पोद्दार, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, शैलेश गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, सतीश मुखी, अनूप सिंह, संजना साहू, सुधा यादव, रूपा देवी, ममता भूमिज, प्रमोद मिश्रा, अजीत कालिंदी, लक्ष्मण बेहरा, राकेश गिरी, शैलेंद्र प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural durga puja – चाकुलिया में दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल और विद्युत सज्जा लोगों के बीच होगा आकर्षण का केंद्र बिंदु, तैयारियां अंतिम चरण पर
खबर

Jamshedpur rural durga puja – चाकुलिया में दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल और विद्युत सज्जा लोगों के बीच होगा आकर्षण का केंद्र बिंदु, तैयारियां अंतिम चरण पर

October 15, 2026
Jamshedpur railway action – खासमहल में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, आजसू कार्यालय सील
खबर

Jamshedpur railway action – खासमहल में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, आजसू कार्यालय सील

October 15, 2026
West singhbhum mla – विधायक सुखराम उरांव ने चक्रधरपुर अंचल कार्यालय में चहारदीवारी निर्माण का किया शुभारंभ
खबर

West singhbhum mla – विधायक सुखराम उरांव ने चक्रधरपुर अंचल कार्यालय में चहारदीवारी निर्माण का किया शुभारंभ

October 15, 2026
Next Post

jamshedpur ambedkar jayanti : आदित्यपुर अंबेडकर विचार मंच आयोजित करेगा अंबेडकर जयंती, 14 अप्रैल को आयोजन की तैयारी

jamshedpur rural- चाकुलिया में नशे में धूत एक युवक ने छात्रा को पकड़ने के लिए दौड़ाया, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Adityapur atal park : आदित्यपुर अटल पार्क के संचालन का जिम्मा राजमणि इंटरप्राइजेज को, संवेदक ने प्रशासक के पास जमा कराये अग्रिम धन के 3133933 रुपये, कंपनी अगले तीन साल तक कर सकेगी अटल पार्क का संचालन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News