चाकुलिया: अनाबद्ध निधि के तहत चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर – कालापाथर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुपुर में 6 वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का गुरुवार को विधायक समीर मोहंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर पंचायत केजनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए वर्ग कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी.(नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. इस मौके पर झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, मिथुन कर, कीर्ति महतो, अजीत गोप, रूपा दास, शिक्षक सुनील बेरा, कैलाश चंद्र महतो, सांगेला सिंह हेंब्रम, ग्राम प्रधान सनातन हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.







