पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला ने प्रखंड के तुड़ी मौजा में किये गए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है. सीओ द्वारा जारी आदेश में सरकारी जमीन को अतिक्रमण किये अतिक्रमणकारियो को 15 दिनों के अंदर स्वतः अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया गया है.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही सीओ ने बताया कि तुड़ी की सरकारी जमीन में रंजीत मिश्रा ने 80 डिसमिल, मनोज सिंह ने 0.1 डिसमिल, संजय मार्डी ने 4 डिसमिल एवं जमशेदपुर रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खाता नम्बर 190 प्लाट नम्बर 817 में हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है . इन चारों पर जेपीएलई केस दर्ज किया गया था इनके द्वारा किसी प्रकार का सन्तोषजनक जबाब नही मिलने पर 15 दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश दे दिया गया है. नही हटाने पर प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगी .







