गालूडीह : गालूडीह पुलिस ने बुधवार को शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया पंचायत के काशपानी गांव में पुलिस बल के द्वारा करीब 800 किलो जावा महुआ को विनष्ट किया गया. साथ ही अवैध शराब बनाने की कई भट्ठियों को भी तोड़ा गया. गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि आगे भी अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने आमलोगों से अवैध शराब की रोकथाम व नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है. वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.



