बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को सीएचसी बहरागोड़ा परिसर में ओआरएस कॉर्नर का शुभारंभ किया गया, इसका उद्घाटन सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू ने किया. डॉ मुर्मू ने कहा कि इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को लू व डिहाइड्रेशन से तत्काल राहत पहुंचना है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में शरीर में पानी व लवण की कमी जानलेवा हो सकती है, जिससे बचाव के लिए ओआरएस का घोल एक रामबाण उपाय है. अस्पताल के मुख्य द्वार के पास स्थापित कॉर्नर से अब लोग आसानी से ओआरएस प्राप्त कर सकेंगे. इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के चिन्मय गिरी, देवाशीष साहू, जगन्नाथ साहू, कृष्ण कुमार व रंजन साहू समेत काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.











