रांची: झारखंड की प्रसिद्ध महिला हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन शनिवार को रांची के पारस अस्पताल में हो गया. वह कुछ दिनों पहले उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनका इलाज चल रहा था.वह पैरालिसिस की मरीज थी. चिकित्सकों में भरसक बचाने की कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके निधन की खबर से झारखंड के खेल जगत में शोक की लहर फैल गयी. उन्होंने झारखंड महिला हॉकी को न सिर्फ राज्य में बल्कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. (नीचे भी पढ़े)
वह पहले सिमडेगा में भी कोच रही थी और उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया.प्रतिमा बरवा ने सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा व सुषमा कुमारी जैसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों बनाने में काफी सहयोग किया. उनके निधन पर खेल विभाग और झारखंड हॉकी संघ ने गहर दुख व्यक्त किया है और कहा कि प्रतिमा बरवा झारखंड हॉकी की नींव और संघर्ष की प्रतीक थी. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.











