गालूडीह: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को महुलिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. (नीचे भी पढ़े)

मुखिया नेहा सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हर वर्ष पौधे लगाने का निर्णय लिया. मौके पर मुखिया नेहा सिंह, पंचायत सचिव अमर पांडे, उप मुखिया कपिल देव शर्मा, मिताली दान, जयप्रकाश दान आदि उपस्थित थे.







