
चाकुलिया : चाकुलिया के पुरानाबाजार स्थित बिरसा चौक पर बुधवार की साम झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिला कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा का पुतला दहन किया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के असामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रांची में सीएम हेमंत सोरेन के काफ़िला पर हमला कर निंदनीय कार्य किया है. कहा कि भाजपा सरकार कार्यकाल में भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार कार्य काल में भ्रष्टाचार और उपद्रवियों पर अकुंश लगाने का काम किया है. हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल से त्रस्त होकर भाजपा के कुछ असामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उनके काफिले पर हमला किया है, इसके विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का पुतला दहन किया है. मौके पर धनंजय करूणामय, गौतम दास, पंकज महतो, विशाल बारिक, निर्मल महतो,टुलु साव, बुबाई दास, बाप्पा दास समेत अन्य उपस्थित थे.














