
जमशेदपुर : जमशेदपुर की बिस्टुपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है. पुलिस दोनों से बिष्टुपुर थाना में पूछताछ कर रही है. आज पुलिस इसका खुलासा करेगी. मिली जानकारी के अनुसार पकड़ाए दोनों शातिर चोर हैं. शहर भर में दोनों के द्वारा कई बाइक को चोरी की गयी है. दोनों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है.












