बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में झामुमो की सीएम हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा प्रखंड कमिटी की बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा को लेकर जमशेदपुर के कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे. श्री महंती ने सीएम के खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की बात कही.बैठक में निर्णय लिया गया कि खतियानी जोहार यात्रा के लिए प्रखंड क्षेत्र के वैसे गांव जहां सांस्कृतिक नृत्य दल है,उनको ले जाया जाएगा. साथ ही साथ हजारों खतियानी समर्थकों को बस द्वारा जोहार यात्रा के लिए ले जाया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

इसके लिए प्रखंड स्तरीय संचालन कमेटी का भी गठन किया गया. विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चलाएं और लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,ललित मांडी,जिला संगठन सचिव गौरी शंकर महतो,बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा,प्रखंड सचिव गुरुचरण मांडी,प्रखंड उपाध्यक्ष मदन मन्ना,नव कुंवर,प्रखंड संगठन सचिव रासबिहारी साव,अरुण बारीक,प्रखंड प्रमुख सुषमा सोरेन,उप प्रमुख मुन्ना होता,गुड़ाबंधा प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन,विनोद बागल,बीस सूत्री सदस्य सकिला हेंब्रम,सुधांशु सीट,खीतिश मुंडा,जितेंद्र ओझा,शिवशंकर विशाल,सुनील सोरेन,चैतन मुंडा,लालमोहन मुर्मू,सोमाई हांसदा,सुमित माईति,विजय सेनापति,राजीव लेंका,शंकर सिंह,शांति गोपाल दास,बापी साव समेत अन्य उपस्थित थे.




