
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड कमेटी ने घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के आदेश पर स्वांसपुर गांव में झामुमो का स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने ग्रामीणों के बीच कंबल, साड़ी व शर्ट-पैंट का वितरण किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार ने जरूरतमंदों के बीच कंबल साड़ी और शर्ट पैंट वितरण किया. विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सचिव राजू गिरि, जिला उपाध्यक्ष पीके राय, जिला सचिव लालटू महतो, जिप सदस्य बाघराय मार्डी, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियनाथ बास्के, रूपक मंडल, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार भकत्, सुसेन कालंदी, शुरूवाली हासंदा, विष्णु कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे.














