चाकुलिया: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार को घाटशिला और बहरागोड़ा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विद्यालय पहुंचकर विद्यालयों में हो रहे पठन-पाठन का निरीक्षण किया. श्री सिंह में सर्वप्रथम घाटशिला के खड़िया सेटलमेंट मध्य विद्यालय और मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान संयुक्त सचिव ने पाठ टीका, शौचालय,किचन, पानी टंकी, बागवानी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास समेत अन्य विभागों का जायजा लिया. उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमन कुमार झा को शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर कई दिशा निर्देश दिए.(नीचे भी पढ़े)

संयुक्त सचिव ने बच्चों से पूछा कि देश का प्रथम नागरिक कौन है. देश के राष्ट्रपति का क्या नाम है समेत अन्य कई विभिन्न प्रकार के सवालों को पूछा, इसका जवाब बच्चों ने सही दिया. संयुक्त सचिव ने मारवाड़ी प्लस टू हिंदी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण को लेकर आवेदन देने को कहा. साथ ही हर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया. इसके पश्चात शिक्षा सचिव बहरागोड़ा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और ब्लॉक विद्यालय का भी निरीक्षण किया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किचन सेट, बागवानी और शौचालय समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान संयुक्त सचिव ने छात्राओं से सवाल पूछे जिसके जवाब छात्राओं ने दी. इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.











