गालूडीह : गालूडीह से कांवड़ियों का एक दल तृतीय सोमवार को जलाभिषेक के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी और शिवद्वार मंदिर सोनभद्र के लिए रवाना हुआ. भगवान भोले बाबा की जय-जयकार के साथ निकले इस जत्थे में परीक्षित दत्ता, बैद्यनाथ दत्ता, अनुपम दत्ता, अभिषेक दत्ता, प्रसेनजित दत्ता, पलक दत्ता शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उनकी टोली वाराणसी जा रही है. वे भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने जीवन को कृतार्थ करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक विशेष महत्व रखता है.



