
चाकुलिया : राज्य संपोषित योजना से स्वीकृत चाकुलिया प्रखंड की जुगितुपा पंचायत के माड़दाबांध चौक से तलपाल गांव होते हुए कुचियाशोली चौक तक 2.15 किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक समीर महंती और सांसद प्रतिनिधि पारथो महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। मौके पर विधायक महंती ने कहा कि वर्षो से उक्त सड़क निर्माण कराने की मांग ग्रामीण कर रहे थे, सड़क निर्माण पूर्ण होने से लोगों को काफी सहुलियत होगा। उन्होंने कहा कि योजना निर्माण में ग्रामीण सहयोग करे और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना निर्माण पुर्ण कराए। अवसर पर जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया जयराम हेम्ब्रम, भाजपा के चंदन महतो, मोहन सोरेन, संजय दास, हीरा महतो, तापस महतो, दीपक महतो, मानस बेरा झामुमो गौतम दास, धनंजय करूणामय, बलराम महतो, निर्मल महतो, बुबाई दास, टुलू साव, गणेश दत्त, देवाशीष दास, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे।





