चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नूतन बाजार मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक बुधवार देर शाम कमेटी के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी. साथ ही साथ भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु होगी. कमेटी के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष कमेटी द्वारा कंबोडिया के प्रसिद्ध बुद्ध मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल निर्माण किया जा रहा है. पंडाल निर्माण में पांच लाख रूपये से अधिक खर्च होने की संभावना है. उन्होंने पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के सभी सदस्यों को जूट जाने की अपील की है. (नीचे भी पढे़ं)
वहीं कमेटी द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण जोर शोर से की जा रही है. बैठक में वीरेंद्र तिवारी, सिद्धेश्वर सिंह, राजेन्द्र पांडेय, राम स्वरूप यादव, सुनील सिंह, गंगा नारायण दास, चन्द्रदेव महतो, पवन सिंह, नील दास, चंदन महतो, राजा महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




