गालूडीह: घाटशिला थाना अंतर्गत दामपाड़ा क्षेत्र में मकर मेला की धूम लगातार जारी है. शुक्रवार को बालीगुमा, काड़ाडूबा और बांकी ग्राम में भव्य टुसू मेला का आयोजन किया गया. बालीगुमा में आयोजित टुसू मेला में भीड़ उमड़ी. आयोजन समिति द्वारा दसवां वर्ष टुसू मेला का आयोजन किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा टुसू प्रतिमाओं और बूढ़ीगांड़ी नृत्य दलों को पुरस्कृत किया गया. वहीं काड़ाडुबा में आयोजित मेला में विधायक रामदास सोरेन और जिला परिषद सदस्य ने शिरकत किया. अतिथियों ने चुने गए टुसू प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया. इस मौके पर संतोष पाल, दिलीप मन्ना, वकील हेम्ब्रम, भगीरथ पाल, भादो मांडी, कालीपद गोराई, भरत मुर्मू, खुदीराम हांसदा समेत अनेक लोग उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
इसके आलावा बांकी ग्राम में भी टुसू मेला का आयोजन किया किया गया. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया फागु सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा टुसू प्रतिमाओ एवं बूढ़ीगांडी नृत्य दलों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर लखीकान्त महतो, दीपक दुलाल हांसदा, संजय पाल, सुभाष भकत, रतिकांत भकत, कृष्ण पद महतो, अनिल भकत, भगवान पाल समेत अनेक लोग मौजूद थे.



