जादूगोड़ा: गरीबी रेखा से नीचे परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में वर्षो से यूसील की ओर से चलाई जा रही कारपोरेट सामाजिक दायित्व स्कीम के तहत 8 -12 तक मुफ्त शिक्षा ले रहे बच्चे अब अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. इस मुद्दे को लेकर हो रही राजनीति पर यूसील महाप्रबंधक एसके शर्मा ने विराम लगा दिया. इस बाबत उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि कोई भी बच्चे स्कूल से न तो निकाले जायेंगे व न ही उनकी आगे की पढ़ाई में बाधा आएगी. सभी बच्चे 12वीं कक्षा तक पढ़ाई पूरी करेंगे. इधर कंपनी महाप्रबंधक एसके शर्मा के इस बयान के बाद अभिभावकों के चेहरे खिल उठे. (नीचे भी पढ़े)
अभिभावकों ने कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार जताया. विदित हो कि परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की ओर से बीते दिनों गरीबी रेखा से नीचे पढ़ रहे हजारों बच्चो की फीस में बेतहाशा वृद्धि को लेकर 8वीं से 12वीं तक के बच्चों को शपथ पत्र थमा दिया गया व आगे की पढ़ाई जारी रखने को लेकर स्कूल फीस में भारी वृद्धि कर दी गई. सभी अभिभावक इतने गरीब है कि किसी तरह अपना गुजारा करते है. ऐसे में फीस कैसे भर पाएंगे. जिसको लेकर अभिभावकों ने समाचार पत्रों के मार्फत गुहार लगाई थी.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही राजनीति भी शुरु हो गयी थी. कंपनी महाप्रबंधक एस के शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते है सकारात्मक पहल की व गरीब बच्चों पर आगे की पढ़ाई को जारी रखने की बातें कहकर सबकी बोलती बंद करा दी.











