चाकुलिया : चाकुलिया के सनातनी युवा मंच द्वारा द्वितीय वर्ष मां दुर्गा की पूजा केएनजे स्कूल मैदान में तिरुपति बालाजी थीम पर भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर मां दूर्गा की पूजा की जा रही है. महा सप्तमी के दिन, शनिवार को कमेटी की ओर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में 108 महिलाएं माथे पर कलश लेकर मां के जयकारे लगाते चल रही थीं. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा पंडाल से निकली कलश यात्रा कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से जल लेकर वापस पूजा पंडाल पहुंची, जहां कलश यात्रा संपन्न हुई. कलश स्थापित कर लोग भक्तिभाव से मां दुर्गा की पूजा में शामिल हुए. वहीं कमेटी की ओर से शिव टावर, मां दुर्गा के स्वरूप और अन्य प्रोजेक्टर शो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. शो के पहले दिन से ही शो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है और लोग प्रोजेक्टर शो को मोबाइल में कैद करने में जुटे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पूजा को सफल बनाने में कमेटी के राजेश सिंह,राजकुमार मिश्रा, साइमन्स कुमार, विशाल बारिक, विक्रम बारिक, विपलेन्दु प्रसाद, रोहित महतो, पिंटू ठाकुर, दुर्गा महतो, पिंटू साह, बप्पा चंद समेत अन्य जुटे हुए हैं.





