
बहरागोडा : बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के ब्राह्मणकुंडी गांव निवासी कालीकिंकर नायक के घर में अचानक आग लगने से घर समेत सारा समान जलकर राख हो गया है. सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और परिवार को तिरपाल, चावल और खाद्य सामग्री समेत नगद रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया.विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर प्रधानमंत्री आवास देने की बात कही है. इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, अरुण बारीक, रासबिहारी साव, जितेंद्र ओझा,अशोक सेन, राकेश माहंती, कमल दत्त, जूना सोम, जदुपति राणा, भक्तों पद सेन, विशाल बारीक, मिथुन कर, बिप्लब सिंह, दीपक मंगल, सुभाष दास, आकाश दास समेत अन्य उपस्थित थे.



