
चाकुलिया : चाकुलिया- माटिहाना मुख्य सड़क पर सोमवार की दोपहर दीघी गांव के पास अवैध शराब बिक्रेता नागेश्वर की कार की चपेट में आकर बहरागोड़ा के कादोकोठा निवासी थपो राणा और पत्नी छाया रानी राणा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी. वही मालकुंडी निवासी जगत गोप की पत्नी सुनीता गोप की मौत हो गयी है. जगत गोप और पोता गोबिंद गोप गंभीर रूप से घायल हैं. विधायक समीर महंती ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और कादोकोठा के मृतक परिवार को 6 हजार और मालकुंडी के मृतक के परिजन को तीन हजार रुपए देकर आर्थिक सहयोग किया. विधायक श्री महंती ने परिवार को आश्वस्त किया की वे दुख की इस घड़ी में उनके साथ है.







