
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने चाकुलिया प्रखंड के नयाग्राम गांव में पावर ग्रिड और भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. विधायक श्री महंती ने पावर ग्रिड का निर्माण कर रहे संवेदक और कर्मियों से कहा कि प्राक्कलन के मुताबिक कार्य करे और समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करे ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द बिजली मिल सके. कहा कि ग्रिड निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों की बिजली समस्या से निजात मिलेगी. मौके पर झामुमो जिला संगठन सचिव डोमन माझी, गौरीशंकर महतो, समीर दास, बिजय गोस्वामी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नव कुमार सरदार, उपाध्यक्ष शहजादा खान, युवा अध्यक्ष मिठू हांसदा, सचिव हरिपद गोप, मोनो महतो, विशाल बारीक, मिथुन कर, चाकुलिया बिजली विभाग के एसडीओ धालभूमगढ़ एसडीओ, सनसिटी प्रोजेक्ट मैनेजर मंगेश कुमार, संकेत घोष समेत अन्य उपस्थित थे.







