बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव में विधायक निधि से स्वीकृत 400 फीट पीसीसी सड़क और बासदा में 300 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि ग्रामीणों के मांग पर उन्होंने योजना की स्वीकृति दी है. ग्रामीण योजना निर्माण में सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना निर्माण पूर्ण कराने की बात कही. मौके पर असित मिश्रा,गुरूचरण मांडी,समीर दास,बिशु ओझा समेत अन्य उपस्थित थे. इधर बहरागोड़ा प्रखंड के खेरूआ पंचायत के खेरुआ गांव में बुधवार को झामुमो की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने विधायक को पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष समस्याओं को रखकर समाधान करने की मांग की. ग्रामीणों ने विधायक समीर महंती से मंदिर की नवनिर्माण के लिए आग्रह किया. विधायक ने ग्रामीणो को आश्वासन दिया कि जल्द ही मंदिर की नवनिर्माण कार्य कराने का प्रयास करेंगे. विधायक ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,अध्यक्ष असित मिश्रा,उप प्रमुख मुन्ना होता,उप मुखिया पप्पू राउत,जगदीश साव,गणेश हांसदा,लालमोहन मुर्मू, दुर्गा,जितेंद्र ओझा हिमांशु सोम,पिंटू दत्त समेत अन्य उपस्थित थे.



